बिजली कर्मियों ने कनेक्शन के नाम पर वूसले रुपये, माले के विरोध के बाद लाैटाये

Updated:
विज्ञापन
बिजली कर्मियों ने कनेक्शन के नाम पर वूसले रुपये, माले के विरोध के बाद लाैटाये

बिजली कर्मियों ने कनेक्शन के नाम पर वूसले रुपये, माले के विरोध के बाद लाैटाये

विज्ञापन

बरवाडीह़ भाकपा माले के उत्तरी जोन शाखा कमेटी ने सोमवार को विद्युत विभाग के कर्मियों द्वारा कुटमू, केचकी और अन्य क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से बिजली कनेक्शन के नाम पर अवैध वसूली के खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकाला. मार्च का नेतृत्व माले के जिला सचिव बिरजू राम ने किया. कार्यालय का घेराव कर प्रमाण सहित अवैध वसूली के आरोप लगाये और जमकर विरोध प्रदर्शन किया. बिरजू राम ने कहा कि कुटमू निवासी महेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, गंगेश्वर सिंह, पप्पू सिंह और अन्य दर्जनों लोगों से कार्यालय के कर्मियों द्वारा अवैध पैसे वसूले गये. माले के हंगामे के बाद विद्युत विभाग के सहायक अभियंता अमित कुमार मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया. उन्होंने अवैध वसूली करने वाले कर्मी से पैसा वापस कराया और कार्रवाई की अनुशंसा की. भाकपा माले की पहल के बाद महेंद्र सिंह को 2570 रुपये, प्रदीप सिंह को 1415 रुपये, गंगेश्वर सिंह को 3070 रुपये, उदय सिंह को 1955 रुपये और लाल सिंह को 815 रुपये लौटाये गये. बिरजू राम ने चेतावनी दी कि विभाग के कर्मियों द्वारा ग्रामीणों को प्रताड़ित किया गया तो पार्टी उग्र आंदोलन करेगी और इसकी पूरी जवाबदेही विभाग की होगी. मौके पर प्रखंड सचिव कृष्ण सिंह, कमलेश कुमार सिंह, रमेश कुमार सिंह, आशा देवी, चिंता देवी, पुनीता देवी, रेखा कुमारी, रश्मि कुमारी, शिवनाथ परहिया सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. ग्रामीणों ने माले की पहल की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे कदाचार पर सतर्क रहने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola