बनवारी कॉलेज में मनाया गया पृथ्वी दिवस

Published by :Akarsh Aniket
Published at :22 Apr 2026 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
बनवारी कॉलेज में मनाया गया पृथ्वी दिवस

बनवारी कॉलेज में मनाया गया पृथ्वी दिवस

विज्ञापन

लातेहार. बनवारी साहु महाविद्यालय, बानपुर में बुधवार को पृथ्वी दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में स्वयंसेवकों ने जागरूकता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और धरती को हरा-भरा बनाने का संदेश दिया. महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप तिवारी ने छात्रों से अधिक पौधे लगाने और प्रकृति संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि पृथ्वी हमारी जीवनदायिनी है और इसका संतुलन बनाये रखना हमारी जिम्मेदारी है. एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने धरती को मां के रूप में सम्मान देने की बात कही और छात्रों को जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण तथा हरियाली बढ़ाने का संकल्प दिलाया. स्वयंसेवकों ने पृथ्वी बचाओ, पेड़ लगाओ और स्वच्छ पर्यावरण अपनाओ जैसे नारे देकर लोगों को प्रेरित किया. कार्यक्रम में सभी प्रोफेसर और अनेक छात्र उपस्थित रहे. इस आयोजन ने छात्रों को पर्यावरण के महत्व का बोध कराया और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित किया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola