डीटीओ ने किया निरीक्षण, प्रधानाध्यापक को लगायी फटकार

Updated at : 06 Mar 2025 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
डीटीओ ने किया निरीक्षण, प्रधानाध्यापक को लगायी फटकार

जिला परिवहन पदाधिकारी सह बालूमाथ प्रखंड के वरीय पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने गुरुवार को बुनियादी विद्यालय का औचक निरीक्षण किया.

विज्ञापन

बालूमाथ. जिला परिवहन पदाधिकारी सह बालूमाथ प्रखंड के वरीय पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने गुरुवार को बुनियादी विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों को जहां-तहां बैठकर भोजन खाते हुए देख भड़क गये. प्रधानाध्यापक वीरू कुमार साहू को फटकार लगायी. कहा कि बच्चों को कतार में बैठाकर भोजन करवाये. कल से प्रत्येक दिन बच्चों की हर गतिविधि की फोटो मेरे व्हाट्सएप पर भेजे. प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय परिसर में पांच भवन जर्जर हो गया है. जिस कारण कभी भी बच्चों के साथ कोई अनहोनी हो सकती है. इसलिए इसे ध्वस्त कर नया भवन बनवाया जाये. विद्यालय का मैदान उबड खाबड होने के कारण समतलीकरण कराने की मांग की. डीटीओ श्री सुरेंद्र कुमार ने बीडीओ सोमा उराव एवम मनरेगा के बीपीओ मुजफ्फर कमाल एवं मनरेगा जेइ बाबूलाल उरांव को तुरंत बुनियादी विद्यालय बुलाकर मनरेगा से समतलीकरण करने का निर्देश दिया. वहीं जर्जर भवन को शीघ्र ध्वस्त कराने की बात कही. बीआरसी में पदाधिकारी को अनुपस्थित रहने पर बताया गया कि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी लातेहार मीटिंग में गयी है. बीआरपी अनुपमा एवम वीपीओ स्कूल निरीक्षण में गये हैं. वहीं अन्य बीआरपी अनिल कुमार राम को बुलाकर कहा कि जिस विद्यालय में कक्षा 1 से 10 तक की पढ़ाई होती है, वहां के मध्याह्न भोजन व सारे गतिविधि का फोटो खींचकर मेरे व्हाट्सएप में भेजना सुनिश्चित करें. मौके पर परिवहन विभाग के कर्मी मोहम्मद आजाद ,भवन निर्माण विभाग के के सागर कुमार, शिक्षक राजू कुमार ,रंजू देवी ,रीना देवी, कंप्यूटर ऑपरेटर सत्येंद्र कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola