ब्रह्माकुमारी संस्था का नशामुक्त भारत अभियान

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
ब्रह्माकुमारी संस्था का नशामुक्त भारत अभियान

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, गुमला की ओर से संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को कई विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किये गये.

विज्ञापन

चंदवा. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, गुमला की ओर से संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को कई विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किये गये. प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उवि, राजकीयकृत बालिका उवि, राजकीय बालिका मवि व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्रावास में जागरूकता कार्यक्रम हुए. कार्यक्रम का नेतृत्व राजयोगिनी शांति दीदी ने किया. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराना व उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है. ब्रह्माकुमारी संस्था के मंगल भाई ने कहा कि नशा हानिकारक है. मोबाइल अत्यधिक उपयोग व विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के भी नकारात्मक प्रभाव पर चर्चा की. सोशल मीडिया को वायरस की संज्ञा देते हुए इसके खतरों से भी विद्यार्थियों को आगाह किया. सेवा केंद्र संचालिका बीके अमृता बहन ने बताया कि ब्रह्माकुमारी संस्थान, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के साथ मिलकर मार्च 2023 से यह अभियान चला रहा है. ब्रह्माकुमारी मुख्यालय, माउंट आबू से अज्ञान नींद से जागो नामक एक विशेष झांकी रथ भी चंदवा पहुंचा है. विद्यार्थियों से बुरी आदतों से दूर रहने व स्वस्थ आदत अपनाने की बात कही. मौके पर प्राचार्य विजय कुमार साव, दोरोथिया खलखो, प्रीति कुमारी, केदारनाथ महतो समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola