अपना डाटा शेयर नहीं करें, बरतें सतर्कता: डीएसपी

साइबर अपराध के खिलाफ प्रभात खबर की ओर से जन आंदोलन अभियान की शुरुआत मंगलवार को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय से की गयी. महाविद्यालय के विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गयी.
साइबर अपराध के खिलाफ जनआंदोलन: लातेहार.
साइबर अपराध के खिलाफ प्रभात खबर की ओर से जन आंदोलन अभियान की शुरुआत मंगलवार को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय से की गयी. महाविद्यालय के विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गयी. इसे लेकर मुख्यालय डीएसपी संजीव कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को कई जानकारियों से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि अपराध तीन तरह के होते हैं. साइबर अपराध इनमें सबसे ऊपर है. वहीं इसके बाद मादक पदार्थ का कारोबार और अन्य अपराध होते हैं. उन्होंने कहा कि इंटरनेट के प्रयोग से इसमें फायदा के साथ नुकसान भी होता है. बैकिग सेवा में सबसे अधिक फ्राड हो रहा है. ऐसे में सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है. डीएसपी ने कहा कि गूगल पर पूरी दुनिया की जानकारी मिलती है, लेकिन इसमें लाभ के साथ नुकसान भी है. देश भर में झारखंड का जामताड़ा जिला साइबर फ्राड के मामले में चर्चित जिला रहा है. ऐसे में सभी को अपना पूरा डाटा सुरक्षित रखने की जरूरत है, ताकि कोई भी साइबर अपराध का शिकार नहीं हो सके. छात्राओं को उन्होंने बताया कि नेट के प्रयोग से पहले आपको सावधानी बरती चाहिये. आपकी तसवीर किसी माध्यम से नेट पर नहीं चला जाये, इसके लिए हर हाल में ओटीपी और पासवर्ड को सुरक्षित रखना है. थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े ने कहा कि आज के समय में नेट और माेबाइल फोन पर कई तरह के मैसेज आते हैं. उन्होंने कहा कि किसी अनजान लिंक पर आपको क्लिक नहीं करना है. ऐसा करने से आप साइबर के शिकार हो सकते हैं. साइबर क्राइम से जुड़े पिंटू कुमार ने कहा कि आजकल डिजिटल अरेस्ट फ्राड का भी मामला सामने आ रहा है. पुलिस पदाधिकारी के नाम पर धमकी दी जा रही है. परिवार के कहीं किसी मामले में गिरफ्तारी की जानकारी दी जाती है. लेकिन इससे घबराने की जरूरत नही है. डिजिटल अरेस्ट होने पर आप साइबर से जुड़े मोबाइल नंबर 1930 पर फोन कर सूचना दे सकते हैं. प्रभात खबर का प्रयास सराहनीय: प्राचार्य:राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य राजू हांसदा ने कहा कि राज्य में साइबर अपराध काफी बढ़ गया है. ऐसे मे प्रभात खबर का जन आंदोलन अभियान काफी सराहनीय है. इससे विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचने में काफी मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि साइबर अपराध के शिकार सभी वर्ग के लोग हो रहे हैं. इससे बचने के लिए सावधानी ही एकमात्र उपाय है.
छात्राें ने कार्यक्रम को सराहा:अर्पणा पांडेय: छात्रा अर्पणा पांडेय ने कहा कि इस कार्यक्रम सें साइबर अपराध की नयी-नयी जानकारी मिली है. इससे हमलोग अपने आसपास के लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे.
काजल कुमारी: छात्रा काजल कुमारी के अनुसार साइबर क्राइम को लेकर इस तरह के कार्यक्रम से बहुत कुछ सिखने को मिला, साइबर क्राइम से बचने के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है.गगनदीप राज महतो: छात्र गगनदीप राज महतो ने कहा कि प्रभात खबर का यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से बचने में काफी मदद करेगी. सभी वर्गों में जागरूकता आयेगी.
शिव: छात्र शिव ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से हमें यह जानने को मिला कि सोशल मीडिया से जितना अधिक हो सतर्क रहने की जरूरत है. लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.सौम्या कुमारी: छात्रा सौम्या कुमारी ने कहा कि आज के समय में डिजिटल जागरूकता बहुत जरूरी है. इस तरह के आयोजन से साइबर अपराध पर काफी नियंत्रण पाया जा सकता है.
सूरज यादव: छात्र सूरज यादव ने कहा कि इंटरनेट का प्रयोग आज के समय में काफी आसान हो गया है. सभी लोग इसका प्रयोग कर रहे हैं. साइबर क्राइम से सुरक्षित रहने की जरूरत है.शौर्या कुमार: छात्र शौर्या कुमार ने कहा कि इंटरनेट के युग में जितना इसका सदुपयाेग होता है, उतना ही दुरुपयोग हो रहा है. साइबर अपराध के खिलाफ अभियान काफी सराहनीय पहल है.
रंजन सिंह: छात्र रंजन सिंह ने कहा कि आज के हाइटेक युग में सभी चीजों की जानकारी जरूरी है. ऐसे कार्यक्रम से साइबर अपराध के खिलाफ विद्यार्थियों को बहुत जानकारी मिलेगी.भास्कर कुमार महतो: छात्र भास्कर कुमार महतो ने कहा कि साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम में बहुत कुछ सीखने काे मिला. इससे हम सभी सतर्क रहेंगे.
लक्ष्मी कुमारी: छात्रा लक्ष्मी कुमारी ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से जानकारी मिली की किसी भी प्रकार का डाटा किसी को शेयर नहीं करना है. हमलोग ठगी के शिकार से बच सकेंगे.पंकज धान: छात्र पंकज धान ने कहा कि प्रभात खबर के जागरूकता कार्यक्रम से कई जानकारी मिली. साइबर अपराध के खिलाफ अपने आसपास और परिवार के लोगों को जागरूक करेंगें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




