कैदियों को मिलेनेवाले अधिकार में कोताही न करें

प्रधान जिला जज सहित बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने किया मंडल कारा का निरीक्षण
प्रधान जिला जज सहित बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने किया मंडल कारा का निरीक्षण लातेहार. झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव समेत बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने मंडल कारा लातेहार का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की विस्तृत जांच की गयी. निरीक्षण के क्रम में बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने बंदियों से उनके हालात एवं व्यवहार से संबंधित जानकारी ली. विशेष रूप से यह जाना गया कि क्या बंदियों के साथ किसी प्रकार का जातिगत भेदभाव किया जाता है. इस पर बंदियों ने स्पष्ट किया कि उनके साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाता है और सभी बंदियों के साथ समान व्यवहार किया जाता है. इसके साथ ही बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने कारा के प्रत्येक बैरक में पहुंचकर बंदियों से उनके स्वास्थ्य, इलाज, पेयजल, नास्ता, भोजन व मुकदमे में पैरवी के लिए अधिवक्ता होने या नहीं होने की जानकारी ली. प्रधान न्यायाधीश ने पढ़ाई करने के इच्छुक बंदियों को समुचित शिक्षा की व्यवस्था कराने की भी बात कही. जेल में स्कैनर का समुचित प्रयोग करने, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बंदियों को न्यायालय में पेश करने का निर्देश दिया. श्री सिंह ने जेल प्रशासन को जेल मैनुअल के तहत मिलने वाली सारी सुविधाएं बंदियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं की जानी चाहिए. मौके पर अपर समाहर्ता रामा रविदास, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम चैरसिया व प्रभारी न्यायाधीश उत्कर्ष जैन समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




