आयुष मेला में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, 400 औषधीय पौधों का किया वितरण
आयुष मेला में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, 400 औषधीय पौधों का किया वितरण
बरवाडीह़ प्रखंड कार्यालय परिसर के समीप बुधवार को आयुष विभाग की पहल पर एक दिवसीय आयुष मेला का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ रेश्मा रेखा मिंज, सीओ लवकेश सिंह, जिप सदस्य संतोषी शेखर और प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस मेले में आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से काफी संख्या में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गयी और उनके बीच नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया गया. योग और स्वस्थ जीवनशैली पर दिया जोर : मेले के दौरान योग विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को योगाभ्यास कराया और निरोग रहने के लिए योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की. पर्यावरण संरक्षण और औषधीय महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभाग की ओर से ग्रामीणों के बीच 400 औषधीय पौधे, जिनमें मुख्य रूप से आंवला और इमरती शामिल थे, वितरित किये गये. बीडीओ रेश्मा रेखा मिंज ने कहा कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों से जोड़ना है ताकि उन्हें सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा मिल सके. आयुष पद्धति से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य क्रांति : लातेहार के आयुष डीएमओ डॉ ओमप्रकाश ने सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आयुष पद्धति ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम है. मौके पर डॉ शुभांकुर कुमारी, डॉ शशि शालिनी, डॉ अम्बे कुमारी, पंसस प्रवीण कुमार, भरत कुमार दुबे, चंदन कुमार गुप्ता, राजीव कुमार सहित कई अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए