छठ घाट पर व्रतियों को सभी सुविधाएं देने का निर्णय

Updated:
विज्ञापन
छठ घाट पर व्रतियों को सभी सुविधाएं देने का निर्णय

छठ घाट पर व्रतियों को सभी सुविधाएं देने का निर्णय

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला अधिवक्ता संघ के सचिव सह सूर्यनारायण पूजा समिति के संरक्षक संजय कुमार रविवार को चटनाही स्थित औरंगा नदी तट पहुंच कर छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लिया. मौके पर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि इस वर्ष श्री सूर्यनारायण पूजा समिति द्वारा छठ व्रतियों को कई प्रकार की सुविधाएं दी जा रही है. बाइपास चौक से राजहार एवं छठ घाट तक सड़क के दोनों ओर आकर्षक विद्युत सज्जा की जा रही है. कई जगहों पर तोरण द्वार बनाये जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि औरंगा नदी मुख्य छठ घाट पर समुचित प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है. इसके अलावा अस्थायी स्नानागार भी बनाये जायेंगे. मौके पर महामंत्री अनिल कुमार गुप्ता (पप्पू) व राजू यादव आदि मौजूद थे. संघ के अध्यक्ष श्री कुमार ने समिति को हर संभव मदद करने की बात कही. शहर के सभी छठ घाटो में सफाई कार्य शुरू : जिला मुख्यालय के सभी छठ घाटो के साफ-सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. शहर के चाणक्य नगरी, औरंगा नदी पंपू कल, औरंगा नदी किनामाड़, खिखिर नदी स्टेशन, डुरूआ स्टेशन और बानपुर बड़का बांध छठ घाट की सफाई स्थानीय समिति द्वारा करायी जा रही है. बानपुर छठ घाट पर निवर्तमान वार्ड पार्षद जितेंद्र पाठक उर्फ बलि पाठक के नेतृत्व में छठ घाट की सफाई की जा रही है. श्री पाठक ने बताया कि छठ घाट पर व्रतियों को सभी सुविधाएं देने के लिए आवश्यक कार्य किये जा रहे हैं. आस्था का महापर्व छठ में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसके लिए स्थानीय स्तर पर लोग लगे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola