घटना के ढाई वर्ष बाद भी सिस्टम असंवेदनशील, नहीं बना मृत्यु प्रमाण पत्र : प्रतुल
Author Vikash nath
Updated:
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लातेहार जिला प्रशासन पर असंवेदनशीलता का आरोप लगाया है.
विज्ञापन
चंदवा. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लातेहार जिला प्रशासन पर असंवेदनशीलता का आरोप लगाया है. साथ ही प्रशासन के इस कृत्य को अमानवीय लापरवाही करार दिया है. श्री शाहदेव ने कहा है कि प्रखंड के घोर नक्सलवाद प्रभावित लाधुप पंचायत के हेसला गांव के आदिवासी युवक सेंधु मुंडा की मौत छह मई 2023 को लातेहार जेल में हो गयी थी. उन्होंने कहा कि घटना के बाद जेल के पांच कक्षपालों पर मुकदमा भी दर्ज हुआ, निलंबन भी हुआ. सरकार ने पीड़ित परिवार को नियम के तहत मुआवजा देने की घोषणा की थी. बावजूद आज ढाई साल बाद भी सेंधु मुंडा का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बना. मुआवजा व पीड़ित परिवार को न्याय भी नहीं मिला. मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनना तकनीकी चूक नहीं, यह अमानवीय लापरवाही है, ताकि सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच सके. उन्होंने बताया कि सेंधु मुंडा की पत्नी चार मासूम बच्चों के साथ अति निर्धन अवस्था में जीवन जीने को मजबूर है. उन्होंने एक्स पर भी लातेहार उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को टैग कर मृतक का मृत्यू प्रमाण पत्र जार करने, पीड़ित परिवार को मुआवजा देने, दोषी जेलकर्मियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने व पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










