डीसी ने की श्रम विभा व जिला नियोजनालय के कार्यों की समीक्षा

Updated at : 13 Feb 2025 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
डीसी ने की श्रम विभा व जिला नियोजनालय के कार्यों की समीक्षा

जिला समाहरणालय स्थित सभागार में गुरुवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में श्रम विभाग एवं जिला नियोजनालय के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक हुई.

विज्ञापन

लातेहार. जिला समाहरणालय स्थित सभागार में गुरुवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में श्रम विभाग एवं जिला नियोजनालय के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में जिले में चल रहे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पर विचार विमर्श किया गया. इस दौरान महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, लातेहार के प्रशिक्षण अधिकारी ने अपने संस्थान की जानकारी देते हुए नामांकन एवं अन्य जानकारियों से उपायुक्त को अवगत कराया. उपायुक्त ने विभिन्न ट्रेडों में खाली सीटों को भरने के लिए लोगों के बीच में प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया. इससे अगले सत्र में अधिक से अधिक नामांकन हो सके. इसके बाद औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बरवाडीह के प्रशिक्षण अधिकारी ने बरवाडीह के बारे में जानकारी दी. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान-बरवाडीह में पठन-पाठन का कार्य सुचारू रूप से चलाने के कई निर्देश दिये गये. वहीं भवन सुदृढ़ीकरण के लिए विभागीय स्तर पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया. बैठक में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान-चंदवा प्रभारी प्राचार्य ने अपने संस्थान की जानकारी दी. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान-महुआडाड़ के प्रभारी प्राचार्य ने अपने संस्थान के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी. जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार ने जिला नियोजनालय की ओर से आयोजित रोजगार मेला, भर्ती कैंप एवं कैरियर काउंसिलिंग से संबंधित जानकारी दी. उपायुक्त ने जिला में अधिक से अधिक रोजगार मेला, भर्ती कैंप आयोजन करने को कहा. इसके बाद श्रम विभाग की समीक्षा के क्रम में संबंधित योजनाओं पर खर्च पूरा करने का निर्देश दिया गया. वहीं श्रम कानूनों, प्रावधानों के लाभ के बारे में ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करने के लिए श्रम अधीक्षक दिनेश कुमार को निर्देश दिये गये. मौके पर श्रम अधीक्षक दिनेश भगत समेत सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रभारी प्राचार्य, प्रशिक्षण अधिकारी एवं कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola