डीसी ने की खनन टॉस्क फोर्स के साथ समीक्षा बैठक

जिले में अवैध खनन की रोकथाम को लेकर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई.
लातेहार. जिले में अवैध खनन की रोकथाम को लेकर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त ने अवैध खनन, परिवहन व भंडारण की रोकथाम के लिए पूर्व की बैठक में लिये गये निर्देशों की समीक्षा की. जिला खनन पदाधिकारी नदीम शफी ने बताया गया कि अब तक खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण में 27 वाहनों को जब्त किया गया है. वहीं छह प्राथमिकी दर्ज की गयी है. 5.10 लाख 750 रुपये का जुर्माना वसूला गया है. उपायुक्त ने जिला अंतर्गत अवैध खनन भंडारण एवं परिवहन रोकने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों व थाना प्रभारियों को संयुक्त रूप से औचक छापामारी करने एवं इसमें संलग्न व्यक्तियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है. समीक्षा के क्रम में जिला अंतर्गत कोयला व बालू के अवैध खनन, परिवहन व भंडारण, जांच, रॉयल्टी संग्रहण की समीक्षा की गयी. उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी परियोजनाओं के महाप्रबंधक, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्रों में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए किए जा रहे डोजरिंग सहित अन्य कार्यों से संबंधित प्रतिवेदन समय पर जिला स्तर पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. उपायुक्त ने परियोजना वार महाप्रबंधकों व अंचल अधिकारी से उनके क्षेत्र में कहीं पर भी अवैध खनन नही होने देना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार को नियमित रूप से अवैध खनिजों के परिवहन की विरुद्ध जांच अभियान चलाने एवं नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल, अपर समाहर्ता रामा रविदास व अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक सभी सीओ तथा थाना प्रभारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










