सॉलिड एवं लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट पर डीसी ने की बैठक

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
सॉलिड एवं लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट पर डीसी ने की बैठक

जिला समाहरणालय में मंगलवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) की बैठक हुई.

विज्ञापन

लातेहार. जिला समाहरणालय में मंगलवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) की बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त ने बताया कि जिले में सॉलिड एवं लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट (एसएलआरएम) कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है. एसएलआरएम के तहत जिले को स्वच्छ व हरा-भरा बनाने के लिए पर्यावरण अनुकूल विधियों व प्रक्रियाओं को अपनाते हुए कचरे का समुचित और सुनियोजित प्रबंधन सुनिश्चित करने पर कार्य किया जा रहा है. बैठक में परियोजना निदेशक सलाहकार सी श्रीनिवासन ने एसएलआरएम के तहत किये जा रहे अवांछित ठोस और तरल पदार्थों के उपचार और पुनर्चक्रण के विभिन्न पहलुओं से सभी को अवगत कराया. इस दौरान उपायुक्त ने जिले में कार्यरत विभिन्न खनन कंपनियों को एसएलआरएम के क्रियान्वयन में अपेक्षित सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया. जिला खनन पदाधिकारी मो नदीम शफी को एसएलआरएम के क्रियान्वयन के लिए एसओपी (स्टैंडर्ड ओपरेटिंग प्रोसेडयुर) तथा उपयोग किये जानेवाले उपकरण का विवरणी तथा अनुमानित लागत संबंधी डीपीआर सभी खनन कंपनियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने सीएसआर मद से क्रियांवित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने संबंधित कंपनियों को उनकी ओर से संचालित योजनाओं का प्रशासन को सूचना देकर कार्य करने व सूची उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया. मौके पर आइटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, कोल कंपनियों के अधिकारी व प्रतिनिधि, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुशील कुमार समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola