परीक्षा को लेकर डीसी व एसपी ने किया केंद्र का निरीक्षण

Updated at : 24 Feb 2025 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
परीक्षा को लेकर डीसी व एसपी ने किया केंद्र का निरीक्षण

आगामी चार मई को नीट-यूजी परीक्षा की परीक्षा की तैयारी को लेकर सोमवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता व पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने केंद्रीय विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

लातेहार. आगामी चार मई को नीट-यूजी परीक्षा की परीक्षा की तैयारी को लेकर सोमवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता व पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने केंद्रीय विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया. उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर परीक्षा कार्यों में लगे सभी केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों, पुलिस बल के जवानों आदि को शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया. साथ ही परीक्षा केंद्रों पर बॉयोमेट्रिक डाटा संग्रहण कर रहे कर्मचारियों को उपायुक्त ने निर्देश दिया कि बॉयोमेट्रिक डाटा का गहन पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण करें, ताकि कोई भी परीक्षार्थी बॉयोमेट्रिक उपस्थिति कराने से वंचित नहीं रह सके. उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र पर उपस्थित परीक्षार्थियों की जानकारी के अलावा उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, सीसीटीवी कैमरों आदि का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने चार मई को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होने वाली नीट-यूजी परीक्षा को लेकर केंद्र पर निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने के लिए दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, विद्यालय के प्राचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह समेत प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola