श्रीराम चरित मानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़

श्रीराम चरित मानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़
लातेहार ़ जिला मुख्यालय के अंबाकोठी मुहल्ला में आयोजित 52 वें श्रीराम चरित मानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ परिसर में श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ रही है. दिन में रामायण पाठ के बाद संध्या में आरती की जा रही है. जिससे पूरा शहर भक्तिमय हो गया है. ध्वनि विस्तारक यंत्र से पूरे शहर में रामायण पाठ का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. संध्या आरती के बाद श्रीराम चरित मानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ परिसर में यूपी के वाराणसी से आये कलाकारों की मंडली एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति दे कर लोगों का मन मोह रहे हैं. समिति के मीडिया प्रभारी चंद्रप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि रविवार शाम मंडली के द्वारा श्रीकृष्ण के कई प्रसंगों का उल्लेख किया गया और उसका मंचन किया गया. इस मौके पर पूर्व मंत्री सह मुख्य संरक्षक वैद्यनाथ राम ने कलाकारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. श्रीरामचरित मानस नवाह्न परायण पाठ के 52 वें महाधिवेशन के मौके पर आयोजित संध्या आरती में काफी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं. पूरा पंडाल पुरुष तथा महिला श्रद्धालुओं से भर जाता है. मौके पर अशोक कुमार महलका व भुनेश्वर साहू समेत अन्य श्रद्धालुओं के द्वारा भगवान श्रीराम की आरती की जा रही है. आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




