लातेहार : संवेदक संघ के मुख्य संरक्षक ने दिया इस्तीफा, भवन निर्माण विभाग की निविदा प्रक्रिया पर उठे सवाल

Updated:
विज्ञापन

श्री शशि भूषण पांडेय | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लातेहार में संवेदक संघ के मुख्य संरक्षक शशि भूषण पांडेय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस फैसले के बाद संघ में चर्चाओं का बाजार गर्म है.

विज्ञापन

लातेहार. संवेदक संघ के मुख्य संरक्षक शशि भूषण पांडेय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इसकी सूचना संघ के अध्यक्ष को दे दी है. श्री पांडेय ने बताया कि व्यस्तता के कारण वह संघ को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे थे. इसी वजह से उन्होंने मुख्य संरक्षक के पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया.

विज्ञापन

संवेदकों के साथ हुए छल और धोखे

हालांकि, उनके इस्तीफे को लेकर संवेदक संघ से जुड़े लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं. संवेदक सूत्रों के अनुसार, पिछले दिनों भवन निर्माण विभाग की निविदा प्रक्रिया में कथित मैनेजमेंट को लेकर संवेदकों के साथ हुए छल और धोखे के मामले में संघ के कुछ पदाधिकारियों की कार्यशैली और गतिविधियों से श्री पांडेय पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे. सूत्रों का दावा है कि इसी कारण उन्होंने पद छोड़ने का निर्णय लिया.

ये भी पढ़ें: लातेहार में 6 सितंबर से युवक लापता, बाजार जाने की बात कहकर निकला था घर से

इस्तीफे के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म

मुख्य संरक्षक पद से शशि भूषण पांडेय के इस्तीफे के बाद संवेदक संघ के बीच चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. हालांकि, इस्तीफे का आधिकारिक कारण श्री पांडेय ने व्यस्तता और संघ को पर्याप्त समय नहीं दे पाने को बताया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola