कांग्रेस की बैठक, संविधान बचाओ रैली पर चर्चा

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
कांग्रेस की बैठक, संविधान बचाओ रैली पर चर्चा

जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गुंजर उरांव की अध्यक्षता में बैठक हुई.

विज्ञापन

लातेहार. जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गुंजर उरांव की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक का संचालन प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि पंकज तिवारी ने किया. बैठक में 24 मई को दिन के 10 बजे शहर के बाजारटांड़ से जिला समाहरणालय तक संविधान बचाओ रैली की तैयारी को लेकर सभी को जिम्मेदारी दी गयी. कांग्रेस जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्री उरांव ने कहा कि संविधान बचाओ रैली के माध्यम से केंद्र सरकार को यह बताया जायेगा कि संविधान से छेड़छाड़ कांग्रेस कतई नहीं बर्दाश्त करेगी. महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिता देवी ने कहा कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी होगी. बैठक में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित यादव ने युवाओं को रैली में शामिल होने की अपील की है. मौके पर युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आलम, मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, मनिका प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष दारोगी यादव, चंदवा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष असगर खान, बालूमाथ प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अमीर हयात, बरियातू प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रीगन कुमार, लातेहार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मोती उरांव, सरयु प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अख्तर हुसैन, सरयू विधायक प्रतिनिधि सुनील प्रसाद, कांग्रेस नेता साजन कुमार, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र उरांव, मनोज पासवान, चमरू उरांव, जय लाल उरांव, दानिश आलम, मो साजिद, विनोद उरांव व अशोक राम समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola