प्राथमिकता के आधार पर होगा शिकायतों का समाधान
Published by :Akarsh Aniket
Published at :02 Jan 2026 9:47 PM (IST)
विज्ञापन

प्राथमिकता के आधार पर होगा शिकायतों का समाधान
विज्ञापन
लातेहार. जिला समाहरणालय में शुक्रवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने सभी लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएं सुनी एवं आश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जांच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जायेगा. जिले के चंदवा चंदवा प्रखंड के हुटाप गांव निवासी जानकी देवी ने उपायुक्त के समक्ष आवेदन देकर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास दिलाने की मांग की. आवेदन को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को अग्रसारित कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जन शिकायत निवारण में मुख्य रूप से अतिक्रमण मुक्त कराने, जमीन अधिग्रहण के संबंध में आवेदन आये. जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएं को सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




