बाल संरक्षण के लिए सहयोगात्मक भाव जरूरी : उपायुक्त
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण व बाल संरक्षण इकाई के कार्यों की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में किया गया
विज्ञापन
लातेहार.
उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण व बाल संरक्षण इकाई के कार्यों की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में किया गया. बैठक में उपायुक्त ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आंगनबाड़ी केंद्र भवन की भौतिक स्थिति, पोषण ट्रैकर एप्प, आंगनबाड़ी केंद्रों में टीएचआर वितरण की स्थिति, आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका की रिक्तियों की स्थिति, विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना की स्थिति, आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं के मानदेय तथा अतिरिक्त मानदेय भुगतान की स्थिति, पोषाहार मद में प्राप्त आवंटन एवं व्यय की स्थिति, मिशन वात्सल्य योजना के कार्य के प्रगति की समीक्षा किया गया. बैठक में उपायुक्त ने सभी सीडीपीओ को निर्देश दिया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्र प्रतिदिन सुचारू रूप से संचालित हों. उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन केंद्रों की जियो-टैग की गई तस्वीरें संबंधित ग्रुप में भेजने की बात कही है. समर अभियान की समीक्षा के क्रम में समर अभियान के तहत कुपोषण एवं एनीमिया से ग्रसित बच्चों, युवतियों, गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उपचार हेतु एमटीसी भेजने एवं आंकड़ों को सही तरीके से एप्प में प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया. मिशन वात्सल्य व जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्यों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने मिशन वात्सल्य के तहत 246 बच्चों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली. उपायुक्त ने कहा कि बाल संरक्षण बहुत जरूरी है इसके लिए सभी को सहयोगात्मक भावना से काम करने की जरूरत है. बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेंब्रम, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी व सभी महिला पर्यवेक्षिका उपस्थित थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










