कोयला लदे ट्रेलर ने बाइक सवार को चपेट में लिया, मौत
Published by :Akarsh Aniket
Published at :02 Jan 2026 9:43 PM (IST)
विज्ञापन

कोयला लदे ट्रेलर ने बाइक सवार को चपेट में लिया, मौत
विज्ञापन
बालूमाथ. बालूमाथ-खलारी मुख्य पथ पर बालूमाथ थाना अंतर्गत झारखंड ढाबा के समीप शुक्रवार की दोपहर कोयला लदे एक ट्रेलर (जेएच04एडी-2915) की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक की पहचान नंदकिशोर राम (55 वर्ष) पिता चालो राम (ग्राम मनातू, पांकी) के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार नंदकिशोर राम रांची में कैटरिंग का कार्य करता था. नव वर्ष के मौके पर वह पांकी स्थित अपने घर आया हुआ था. यहां से वह पुन: बाइक की मदद से रांची जा रहा था. इसी दौरान झारखंड ढाबा के समीप मगध कोलियरी से कोयला लेकर बालूमाथ कोयला साइडिंग की ओर जा रहे ट्रेलर ने उसकी बाइक को अपने चपेट में ले लिया. बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटनास्थल सड़क के बीचों-बीच होने के कारण कोई भी वाहन किनारे से नहीं निकल पा रहे थे. इससे बालूमाथ-खलारी मुख्य पथ व बालूमाथ मगध कोलियरी मुख्य पथ पुरी तरह जाम हो गया. इधर घटना की सूचना पाकर बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार, एसआइ संजय चौधरी घटनास्थल पहुंचे. मामले की जानकारी प्राप्त की. यहां मौजूद ग्रामीणों ने यहां स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग की. पुलिस ने बाइक सवार का शव व ट्रेलर वाहन को जब्त कर लिया था. शव को अंत्यपरीक्षण के लिए लातेहार भेज दिया गया था. परिजनों को जानकारी के बाद रो-रोकर उनका बुरा हाल था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




