ePaper

फर्जी ग्राम सभा कर जमीन हड़प रही है कोल कंपनियां

Updated at : 01 Nov 2025 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
फर्जी ग्राम सभा कर जमीन हड़प रही है कोल कंपनियां

फर्जी ग्राम सभा कर जमीन हड़प रही है कोल कंपनियां

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला मुख्यालय के होटल हिल्स में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लातेहार विधायक प्रकाश राम ने कहा कि लातेहार विधानसभा के चंदवा, लातेहार, बालूमाथ, बारियातु व हेरहंज प्रखंड में लगभग 10 कोल कंपनियों को काेयला खनन के लिए कोल ब्लॉक आवंटित हुआ है. उन्होंने कहा कि सभी कोल कंपनियां फर्जी ग्राम सभा कर लोगों की जमीन हड़प रही है. इसके खिलाफ आंदोलन करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि आंदोलन की रूप-रेखा तय करने के लिए लातेहार विधानसभा के चंदवा, लातेहार, बालूमाथ, बारियातु और हेरहंज प्रखंड के लोगों को शामिल किया जायेगा. उन्होंने कहा कि लातेहार विधानसभा के प्रखंड क्षेत्र में रहने वाले एसटी-एससी परिवार के लोगों को उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है. उन्होंने कहा कि एसटी-एससी परिवार के लोग सेटलमेंट की जमीन पर काफी वर्षो से जाेत-कोड़ कर रहे हैं तो सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के आलोक में उसे रैयती प्लॉट में तब्दील कर देना है और उसी के अनुसार रैयत के मालिक को जमीन का मुआवजा देने का प्रावधान है. लेकिन लातेहार में ऐसा नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि काेयला कंपनियां इन सब चीजों पर ध्यान नहीं देगी तो ग्रामीणो के सहयोग से कंपनियों के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि लातेहार जिला में भ्रष्टाचार चरम पर है. जिले के लोगों का काम नहीं हो रहा है. अफसर शाही पूरी तरह हावी है. इन्हीं सब मुद्दों को लेकर जिला मुख्यालय में दिसंबर माह में बड़ा आंदोलन किया जायेगा. मौके पर असीम कुमार बाग, गाेविंद प्रसाद, संजय सिन्हा, अभिनंदन प्रसाद, अनिल सिंह, पवन कुमार, जावेद अख्तर, राजदेव प्रसाद, देवेंद्र राम, प्रमोद प्रसाद, आनंद सिंह, विशाल चंद्र साहू, दिलीप कुमार, पिंटू रजक, अजय प्रसाद, सोनू सिंह, गौरव दास, शंभु प्रजापति समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola