साई नर्सिंग होम में रक्तदान शिविर, 56 यूनिट रक्त संग्रहित

देवनद के समीप साईं नर्सिंग होम परिसर में गणतंत्र दिवस के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.
चंदवा. देवनद के समीप साईं नर्सिंग होम परिसर में गणतंत्र दिवस के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसमें हेल्थ प्वाइंट (मधुसूदन ट्रस्ट) रांची से आयी टीम ने नर्सिंग होम के चिकित्सकों व कर्मियों के साथ 56 यूनिट रक्त संग्रह किया. साईं नर्सिंग होम की चिकित्सक डॉ सरिता टोप्पो ने कहा कि रक्तदान से किसी का जीवन बचाया जा सकता है. रक्तदान से शरीर को नयी ऊर्जा मिलती है. शिविर में टेक्नीशियन रामलाल नाग, चंदन ठाकुर, आदित्य सिंह, पंकज कुमार, सोनू कुमार, ललित मिंज व सुप्रिया ने नर्सिंग होम के ऋषभ कुमार, रंजीत कुमार, अंकित मिश्रा, सौरव मिश्रा, कविता उरांव समेत अन्य लोगों के साथ रक्त संग्रह किया. वहीं लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया. नर्सिंग होम के संचालक डॉ रोहित कुमार के अलावा डॉ अजय कुमार ने सभी की हौसला आफजाई की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




