बारियातू में मनी संत शिरोमणि रविदास की जयंती

Updated at : 13 Feb 2025 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
बारियातू में मनी संत शिरोमणि रविदास की जयंती

प्रखंड के विभिन्न गांव में बुधवार को संत शिरोमणि रविदास की 648वीं जयंती मनायी गयी.

विज्ञापन

बारियातू. प्रखंड के विभिन्न गांव में बुधवार को संत शिरोमणि रविदास की 648वीं जयंती मनायी गयी. क्षेत्र के गाड़ी, गोनिया स्थित चुंबा, डाढ़ा नावाटोला, शिबला के राजगुरू, मकरा, टोंटी के हेसला, इटके टुंडाहुटू, फुलसू, बालूभांग समेत अन्य गांवों में संत रविदास की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. राजगुरू व इटके के कटहल टोला तथा गाड़ी गांव में कलशयात्रा निकाली गयी. श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ नदी तट पर पहुंचे. यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल लेकर पुन: पूजा स्थल पर पहुंचे. यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. लोगों ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज में फैली ऊंच-नीच, छुआछूत का विरोध किया था. उनके दोहे आज भी समाज को सही दिशा दिखा रही है. सकेंद्र राम ने कहा कि व्यक्ति जन्म से नीच या महान नहीं होता, उसके कर्म उसे ऊंचा या नीचा बनाता है. कटहल टोला पूजा समिति के अध्यक्ष प्रदीप राम, सचिव विकास राम, रोहित राम, कोषाध्यक्ष अजय कुमार राम व महासचिव कुलदीप राम समेत अन्य ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. फुलसू में संजय कुमार दास, मुकेश राम, डाढ़ा में मुन्ना राम, गाड़ी में बिहारी राम समेत अन्य ने सक्रिय भागीदारी निभायी. मौके पर राजू राम, कमलेश भुइयां, गोपाल उरांव, रामजीत पंकज समेत बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola