ePaper

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक घंटे एनएच जाम

Updated at : 20 Nov 2025 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक घंटे एनएच जाम

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक घंटे एनएच जाम

विज्ञापन

बालूमाथ़ रांची-चतरा मुख्य पथ पर गुरुवार को बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत बरनी गांव के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान कुलदीप गंझू (36 वर्ष) पिता रति पाहन (ग्राम कोमर थाना बालूमाथ) के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार युवक अपने घर से बालूमाथ बाजार आ रहा था. इसी दौरान बरनी जंगल के समीप अज्ञात हाइवा वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार धक्का मार दिया घटना के बाद हाइवा फरार हो गया. स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायल को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन उग्र हो गये. परिजनों और ग्रामीणों ने चतरा-रांची मुख्य पथ को बालूमाथ थाना चौक के समीप जाम कर दिया. इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जामकर्ता पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. जाम की सूचना के बाद थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर परमानंद बिरूआ, सीओ बालेश्वर राम, एसआइ गौतम कुमार, विनय सिंह समेत अन्य लोग यहां पहुंचे. जामकर्ताओं से वार्ता की. पीड़ित परिवार को पारिवारिक लाभ व सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. दोपहर 12 बजे से लगा जाम करीब एक बजे समाप्त हुआ. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. शव को अंत्यपरीक्षण के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola