कार के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
कार के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

कार के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन

लातेहार ़ एनएच-75 पर सदर थाना क्षेत्र के एस्सार पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान मनिका थाना क्षेत्र के पल्हैया गांव निवासी सनोज यादव (35) के रूप में हुई है. मृतक के बहनोई विशंभर यादव और संतोष यादव ने बताया कि सनोज यादव लातेहार से अपने घर मनिका की ओर बाइक से जा रहा था. इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार (जेएच 01 एफजेड 8548) ने जोरदार धक्का मार दिया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. सड़क हादसा के बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवक को एंबुलेंस से लातेहार सदर अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. टक्कर के बाद कार भी पलट गयी. जिससे चालक को भी गंभीर चोट लगी है. घटना के बाद बाइक और कार दोनों पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी. थाना प्रभारी रामाकांत गुप्ता ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद से परिजनों का रो9रोकर बुरा हाल है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola