बैंककर्मी की सेवानिवृत्ति पर समारोह

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
बैंककर्मी की सेवानिवृत्ति पर समारोह

भारतीय स्टेट बैंक के मनिका शाखा के सीनियर एसोसिएट मागा राम दास की सेवानिवृत्ति पर बैंक शाखा परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

लातेहार. भारतीय स्टेट बैंक के मनिका शाखा के सीनियर एसोसिएट मागा राम दास की सेवानिवृत्ति पर बैंक शाखा परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान शाखा प्रबंधक मनीष कुमार सिन्हा, लेखापाल नियंता कुमार मिश्रा, प्रियतम कुणाल, विनोद लोहरा, बली यादव, रमेश गुप्ता, डीके राणा, विकास यादव व सुजीत कुमार समेत अन्य ने शॉल और स्मृति चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया. शाखा प्रबंधक ने कहा कि नौकरी में सेवानिवृत्ति होना एक सामान्य प्रक्रिया है. इस प्रक्रिया से सभी नौकरी करनेवालों को गुजरना पड़ता है. उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की. सेवानिवृत्त श्री राम ने कहा कि लातेहार जिला में नौकरी के कार्यकाल में जो सहयोग और सम्मान बैंक के पदाधिकारियों और कर्मियों से मिला है, उसे कभी नहीं भूल पायेंगे. मौके पर अन्य बैंक के पदाधिकारी और कर्मियों ने भी उनके व्यवहार और कार्यकुशलता की सराहना की. मौके पर दुर्गा दास नायक, अंजनी कुमार ठाकुर, विवेक सिन्हा, राजेश नायक, अलका, सुदीप्त लकड़ा, मनोहर कुमार उर्फ डोली व गोपाल प्रसाद समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola