ePaper

संघ के शताब्दी वर्ष को लेकर शस्त्र पूजन व पथ संचलन हुआ

Updated at : 30 Sep 2025 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
संघ के शताब्दी वर्ष को लेकर शस्त्र पूजन व पथ संचलन हुआ

संघ के शताब्दी वर्ष को लेकर शस्त्र पूजन व पथ संचलन हुआ

विज्ञापन

चंदवा़ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को चंदवा में भव्य विजयादशमी उत्सव मनाया गया. बुध बाजार स्थित ग्रीन फील्ड प्रांगण से उत्सव की शुरुआत पथ संचलन से हुई. स्वयंसेवक नगर भ्रमण करते हुए सुभाष चौक, मुख्य बाजार होते इंदिरा गांधी चौक पहुंचे और पुनः ग्रीन फील्ड प्रांगण लौटकर संपन्न हुआ. इसके बाद यहां शस्त्र पूजन और विजयादशमी उत्सव मनाया गया. प्रांत अधिकारी राजीव कमल बिट्टू, अनिल कुमार ठाकुर, जिला संघ चालक लातेहार दीपक कुमार और जिला कार्यवाह अनिल कुमार ने संघ शताब्दी वर्ष एवं विजयादशमी उत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला. सह जिला कार्यवाह रमेश प्रसाद ने कहा कि संघ का कार्य केवल शाखा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक क्षेत्र में राष्ट्रीय चेतना और चरित्र निर्माण को मजबूत करना है. कार्यक्रम में खंड कार्यवाह राजेश, सह खंड कार्यवाह अरुण प्रसाद, व्यवस्था प्रमुख धनेश प्रसाद, बौद्धिक प्रमुख हरि सिंघल, पर्यावरण प्रमुख दिनेश साहू, शाखा कार्यवाह विनय विद्यार्थी, जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख कृष्णचंद्र पांडेय, मंटू केसरी, दीपक निषाद, राजेंद्र यादव, शिकेश्वर यादव, संदीप कनोडिया, गोपाल जायसवाल, विश्वनाथ, मनीष कुमार चांदो, संतु कुमार, रिकी वर्मा, कुलामन साहू, महेंद्र प्रसाद साहू, आशीष कुमार, अजय प्रसाद साहू, अरुण प्रिंस, संजय प्रसाद गुप्ता, सुशील अग्रवाल, राज प्रजापति, अमन गंझू, विजय लोहार, अशोक गंझू, आयुष केसरी, उदय केसरी, संजय गुप्ता समेत काफी संख्या में संघ के पदाधिकारी और स्वयंसेवक शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola