आवास पूर्ण नहीं करनेवालों पर होगी कार्रवाई: बीडीओ

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
आवास पूर्ण नहीं करनेवालों पर होगी कार्रवाई: बीडीओ

बीडीओ चंदन प्रसाद व आवास को-ऑर्डिनेटर कुशध्वज कुमार ने विभिन्न पंचायतों में चल रहे आवास योजनाओं का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

चंदवा. बीडीओ चंदन प्रसाद व आवास को-ऑर्डिनेटर कुशध्वज कुमार ने विभिन्न पंचायतों में चल रहे आवास योजनाओं का निरीक्षण किया. प्रखंड के अलौदिया व बारी पंचायत के कई गांव में अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी ली और कार्य प्रगति पर नाराजगी जतायी. राशि भुगतान के बावजूद कई आवास पूर्ण नहीं होने पर लाभुकों को जल्द आवास को तय तिथि तक पूर्ण करने का निर्देश दिया. लाभुकों से कहा कि जो भी लाभुक तय तिथि तक आवास निर्माण नहीं करेंगे, उन पर कार्रवाई की जायेगी. ज्ञात हो कि प्रखंड में वर्ष 2016-17 से 2021-22 तक के लिए 73 पीएम आवास, वर्ष 2023-24 में 482 पीएम आवास, 2023-24 में 483 अबुआ आवास लंबित पड़ा है, जबकि 2024-25 में 1806 अबुआ आवास में से महज 17 का ही काम शुरू हो पाया है. इसके अलावे 16 आंबेडकर आवास भी लंबित पड़ा है. निरीक्षण के बाद बीडीओ ने सभी कर्मियों को जल्द से जल्द इसे पूर्ण कराने का निर्देश दिया है. मौके पर पंचायत सचिव व रोजगार सेवक भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola