ePaper

गारू में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पंडालों के पट खुले

Updated at : 29 Sep 2025 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
गारू में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पंडालों के पट खुले

गारू में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पंडालों के पट खुले

विज्ञापन

गारू. प्रखंड में शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पंडालों के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गये. पट खुलते ही देवी दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. प्रखंड मुख्यालय के देवी मंडप धाम और बाजार स्थित दुर्गा बाड़ी में खासा उत्साह देखा गया. इससे पूर्व देवी मंडप धाम व बाजार की पूजा समितियों ने कलश यात्रा का आयोजन किया. इसमें काफी संख्या में महिलाएं, किशोरियां, युवक और श्रद्धालु शामिल हुए. कलश यात्रा पंडाल परिसर से कोयल नदी पहुंची, जहां जल भरकर श्रद्धालु पुन: पंडाल लौटे और कलश स्थापित किया. इसके बाद पुरोहित निर्मलचंद पांडेय व उपेंद्र पांडेय ने मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा सहित गणेशजी, लक्ष्मीजी, सरस्वतीजी और कार्तिकजी की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की. इससे पहले जिप सदस्य जीरा देवी ने फीता काटकर पंडाल का उद्घाटन किया. इस मौके पर बिनोद प्रसाद, कलट प्रसाद, मनोज कुमार, लहसन राम, रामस्वरूप राम, त्रिभुवन राम, वरुण कुमार, छेदी प्रसाद, तुलसी प्रजापति, बबलू प्रजापति, दिनेश कुमार, विनय प्रजापति, विजय प्रसाद मुनु, भोलानाथ प्रसाद समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे. सप्तमी को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी

बरवाडीह. प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को सप्तमी को लेकर छेछा आदर्श क्लब द्वारा स्थापित पूजा पंडाल से कलश यात्रा निकाली गयी. इसका शुभारंभ विधायक रामचंद्र सिंह ने किया. कलश यात्रा पंडाल परिसर से निकलकर कोयल नदी पहुंची. यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलशों में जल भरा गया. इसके बाद कलश यात्रा पुन: पंडाल परिसर पहुंची. तत्पश्चात पूजा पंडाल का पट भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिये गये. मौके पर विधायक ने कहा कि दुर्गा पूजा आपसी भाईचारा व सौहार्द का पर्व है. इसे प्रखंड के कई क्षेत्रों में सभी समुदाय के लोग आपसी एकता व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाते चले आ रहे हैं जिसे सभी को मिलजुल कर कायम रखने की जरूरत है. मौके पर पूजा समिति के संरक्षक नंदकिशोर प्रसाद, मदन तिवारी, ईश्वर दयाल सिंह, पंकज कुमार गुप्ता, सतेंद्र सिंह, विजय सिंह, ज्ञानी सिंह, वीरेंद्र सिंह, राहुल तिवारी, संतोष प्रसाद, सफदर खान समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola