चंदवा में प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
चंदवा में प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता व पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन ने होली का त्योहार शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शहर में फ्लैग मार्च निकाला.

विज्ञापन

चंदवा. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता व पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन ने होली का त्योहार शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शहर में फ्लैग मार्च निकाला. इसकी शुरुआत थाना परिसर से की गयी. फ्लैग मार्च गैराज लेन, कंचन नगरी, तिलैयाटांड़, बाईपास रोड, सुभाष चौक होते मेन रोड पहुंचा. यहां से इंदिरा गांधी चौक होते पुन: थाना परिसर पहुंचा. फ्लैग मार्च का नेतृत्व अंचलाधिकारी जयशंकर पाठक, बीडीओ चंदन प्रसाद व पुलिस निरीक्षक रंधीर कुमार कर रहे थे. मार्च के दौरान विभिन्न चौक-चौराहों पर अधिकारियों ने आमलोगों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की. अधिकारियों ने कहा कि हुड़दंगियों एवं बाइकर्स पर प्रशासन की नजर रहेगी. नियम को तोड़नेवालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola