बारियातू में लगा आधार मोबाइल अपडेट शिविर

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
बारियातू में लगा आधार मोबाइल अपडेट शिविर

प्रखंड मुख्यालय समेत सभी पंचायतों में गुरुवार को विशेष आधार मोबाइल नंबर अपडेट कैंप की शुरुआत की गयी.

विज्ञापन

बारियातू. प्रखंड मुख्यालय समेत सभी पंचायतों में गुरुवार को विशेष आधार मोबाइल नंबर अपडेट कैंप की शुरुआत की गयी. अभियान 30 मई तक चलेगा. बीडीओ अमित कुमार पासवान ने बताया कि महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभुकों को समय पर नहीं मिल पा रहा था. उनके आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं थे. इसे लेकर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर कैंप लगाया जा रहा है. विशेष शिविर प्रतिदिन सुबह 9.30 बजे से शाम पांच बजे तक संचालित होगा. पहले दिन गुरुवार को बारियातू, अमरवाडीह, बालुभांग, डाढ़ा, साल्वे व शिबला पंचायत में इसका आयोजन किया गया. शिविर 23 मई तक चलेगा. वहीं गोनिया, फुलसू व टोंटी पंचायत में 24 से 25 मई तक शिविर चलेगा. प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में 30 मई को यह शिविर संचालित होगा. बीडीओ ने लाभुकों से इस विशेष कैंप का लाभ लेने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola