जंगली हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, घर तोड़ा, अनाज खाये

Updated:
विज्ञापन
जंगली हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, घर तोड़ा, अनाज खाये

जंगली हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, घर तोड़ा, अनाज खाये

विज्ञापन

बालूमाथ़ प्रखंड क्षेत्र के जरी व महुआटांड़ गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने शुक्रवार की देर रात जमकर उत्पात मचाया. यहां हाथियों ने जरी गांव निवासी कैला गंझू के दिया. घर में रखा चावल, आलू समेत अन्य खाद्यान खाकर व छिंटकर बर्बाद कर दिया. इस ठंड में मौसम में कैला गंझू के घर ध्वस्त होने से परिवार के पास सिर छिपाने के लिये भी जगह नहीं बची. इसके अलावे हाथियों ने उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय महुआडांड़ के खिड़की को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. यहां मध्याह्न भोजन के लिए रखे चावल को भी हाथी खा गये. गांव में हाथियों के आने की सूचना पाकर ग्रामीण एकत्रित हुए. रात में ही टॉर्च व मशाल की मदद से हाथियों को गांव से दूर भगाया. घटना की सूचना पाकर वन विभाग की टीम भी गांव पहुंची. शनिवार को वन विभाग की टीम ने नुकसान का आकलन किया. पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की बात कही. ज्ञात हो कि बालूमाथ समेत आसपास के इलाकों में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है. ग्रामीणों के फसल व उनके घरों को नुकसान पहुंचा रहे है. हाथियों को भगाने के लिए वन विभाग द्वारा बुलाये गये पश्चिम बंगाल, ओड़िशा राज्य से एक्सपर्ट की टीम ने भी प्रयास किया, पर उन्हें भी सफलता नहीं मिल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola