पिंडारकोम में श्री रुद्र महायज्ञ तीन से

बालूमाथ : तीन मई से प्रखंड के पिंडारकोम ग्राम में आयोजित छह दिवसीय 141 वां श्री रुद्र यज्ञ तथा शिव परिवार सहित नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारी जोरों पर है. प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्राम में उत्सव सा माहौल है. पूरे क्षेत्र को महावीरी झंडा से पाट दिया गया है. नवनिर्मित […]
बालूमाथ : तीन मई से प्रखंड के पिंडारकोम ग्राम में आयोजित छह दिवसीय 141 वां श्री रुद्र यज्ञ तथा शिव परिवार सहित नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारी जोरों पर है. प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्राम में उत्सव सा माहौल है. पूरे क्षेत्र को महावीरी झंडा से पाट दिया गया है. नवनिर्मित मंदिर परिसर में भव्य यज्ञशाला मंडप का निर्माण किया जा रहा है.
प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पिछले एक पखवारे से पूरे ग्राम क्षेत्र में मांस, मदिरा, शराब के सेवन पर सामाजिक प्रतिबंध लगा हुआ है. इस कार्यक्रम की शुरुआत गांव में तीन मई से कलश यात्रा के साथ होगी. चार मई गुरुवार को संत नागा बाबा द्वारा यज्ञ कुंड में अग्निमंथन, मंडप प्रवेश, वेदी पूजन किया जायेगा. दोपहर तीन बजे से यज्ञ प्रारंभ होगा. आठ मई सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति, कन्या भोजन होगा.
कार्यक्रम को लेकर जगरनाथ यादव, मनोज यादव, प्रवेश राम, दिलमनी यादव, राजेश राम, सुरेश यादव, राजेंद्र यादव, काली यादव, गणेश यादव, राजेश यादव, प्रकाश यादव, नागदेव यादव, मुकेश यादव, रघु यादव, उपेंद्र यादव, सुनील यादव, रौशन यादव, पूटून यादव, प्रदीप यादव, प्रमोद यादव, संतोश यादव समेत कई लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




