बीडीओ पहुंचे रिम्स, घायलों से की मुलाकात

चंदवा : सिकनी गांव के समीप हुई सड़क दुर्घटना के बाद सीएचसी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा. भाकपा के अनिल साहू, झामुमो के सुमन सुनील सोरेंग, शीत मोहन मुंडा, सूर्य प्रकाश उरांव, झाविमो के रितेश अग्रवाल, चंद्र भूषण केसरी, पप्पू गिनोड़िया समेत अन्य लोगों ने घायलों की मदद की खून से लथपथ घायलों को […]
चंदवा : सिकनी गांव के समीप हुई सड़क दुर्घटना के बाद सीएचसी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा. भाकपा के अनिल साहू, झामुमो के सुमन सुनील सोरेंग, शीत मोहन मुंडा, सूर्य प्रकाश उरांव, झाविमो के रितेश अग्रवाल, चंद्र भूषण केसरी, पप्पू गिनोड़िया समेत अन्य लोगों ने घायलों की मदद की
खून से लथपथ घायलों को उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया. चंदवा बीडीओ देवदत्त पाठक मंगलवार की सुबह रिम्स रांची पहुंचे और घायलों से मुलाकात की. घटना के बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी व झामुमो की बैठक चंदवा में हुई. भाकपा के जिला सचिव प्रमोद साहू व अंचल सचिव अनिल साहू ने मृतकों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की. झामुमो ने सभी मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये व घायलों को एक-एक लाख रुपये बतौर मुआवजा देने की मांग की है. मौके पर पप्पन खान, बिनेश्वर उरांव, महेंद्र कुजूर, रामपाल उरांव, मंजय उरांव, महेश उरांव, सुभाष साव, अंतोनी बारला व अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




