महुआडांड़ में गाड़ी पलटी, एक ही परिवार के दो मरे, चार हुए घायल

Updated at : 10 Apr 2017 6:33 AM (IST)
विज्ञापन
महुआडांड़ में गाड़ी पलटी, एक ही परिवार के दो मरे, चार हुए घायल

गुमला पूजा करने जा रहे थे सभी महुआडांड़(लातेहार) : लातेहार जिले के महुआडांड थाना क्षेत्र स्थित कुटलूघाटी में सवारी वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार प्रखंड के चटकपुर ग्राम के रहनेवाले रामसवारथ प्रसाद अपने पूरे परिवार […]

विज्ञापन

गुमला पूजा करने जा रहे थे सभी

महुआडांड़(लातेहार) : लातेहार जिले के महुआडांड थाना क्षेत्र स्थित कुटलूघाटी में सवारी वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार प्रखंड के चटकपुर ग्राम के रहनेवाले रामसवारथ प्रसाद अपने पूरे परिवार के साथ सवारी वाहन से बाबा टांगीनाथ मंदिर पूजा करने गुमला जा रहे थे. इसी क्रम में कुटलूघाटी के समीप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी. हादसे में रामस्वारथ प्रसाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी,
जबकि उग्रसेन गुप्ता की मौत रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गयी. दुर्घटना के वक्त वहां से गुजर रहे हिंदू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने घायलों को महुआडांड स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया. प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola