लातेहार में कलयुगी बाप ने बेटे को चाकू घोंपकर मारा, चला गया जेल  

Updated:
विज्ञापन
Latehar News

गांव के परिजन (फोटो प्रभात खबर)

Latehar News: लातेहार जिले के उचवाबर गांव में पिता और पुत्र के झगड़े में पिता ने अपने पुत्र सीताराम पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी. बीच बचाव करने आए ग्रामीण सुदेश परहिया भी घायल हुए हैं. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. इससे जुड़ी पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

लातेहार से चंद्रप्रकाश की सिंह की रिपोर्ट 

Latehar News: झारखंड के लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के उचवाबर गांव में पिता ने अपने ही पुत्र की हत्या चाकू मारकर कर दी. इस घटना में एक अन्य ग्रामीण भी घायल हुआ है. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. 

क्या है पूरा मामला?

मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत उचवाबर गांव के निवासी बिनेश्वर परहिया और उसके पुत्र सीताराम परहिया के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. बीती रात शुक्रवार शराब के नशे में पिता और पुत्र में जबरदस्त झगड़ा हो गया. बताया जा रहा है कि पुत्र सीताराम ने अपने पिता को जमीन पर पटक दिया. इस घटना से बौखलाए पिता बिनेश्वर परहिया ने धारदार हथियार से अपने बेटे पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई. 

लड़ाई बचाने के चक्कर में एक ग्रामीण घायल

पिता-पुत्र की इस लड़ाई को देखकर वहां उपस्थित एक अन्य ग्रामीण सुदेश परहिया ने बीच बचाव करने का प्रयास किया. बीच बचाव करने के क्रम में सुदेश के हाथ में भी धारदार हथियार से चोट लग गई. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम तत्काल गांव पहुंची और युवक के शव को कब्जे में ले लिया है. स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा हत्यारे पिता को भी पुलिस के हवाले कर दिया गया है. ग्रामीण सुदेश परहिया ने बताया कि अचानक पिता और पुत्र के बीच झगड़ा होने की सूचना मिलने के बाद वह बीच बचाव करने गया था. दोनों का झगड़ा समाप्त करने के क्रम में उसके हाथ में भी चोट आ गई. इसी बीच पिता ने अपने पुत्र सीताराम पर धारदार चाकू से हमला कर दिया. जिससे सीताराम की मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें: इटखोरी में हर घर नल योजना फेल, शोपीस बनकर रह गया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट

इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola