पर्यटन हब बनेगा लातेहार

Updated at : 07 Apr 2017 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
पर्यटन हब बनेगा लातेहार

लातेहार : उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि लातेहार जिला विकास की ओर अग्रसर है और आगामी कुछ वर्षों में लातेहार पर्यटन हब के रूप में विकसित होगा. उपायुक्त श्री गुप्ता लातेहार जिला स्थापना दिवस के मौके पर स्थानीय बहुद्देश्यीय भवन में आयोजित परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि […]

विज्ञापन
लातेहार : उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि लातेहार जिला विकास की ओर अग्रसर है और आगामी कुछ वर्षों में लातेहार पर्यटन हब के रूप में विकसित होगा. उपायुक्त श्री गुप्ता लातेहार जिला स्थापना दिवस के मौके पर स्थानीय बहुद्देश्यीय भवन में आयोजित परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि लातेहार की तपा पहाड़ी का सुंदरीकरण किया जायेगा. नेतरहाट में पर्यटन सुविधाएं बहाल की जा रही हैं. डाटम पातम झरना को भी विकसित किया जा रहा है, ताकि यह पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो सके. उन्होंने अतिक्रमण मुक्त लातेहार बनाने की बात कही.
उपायुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छ भारत का सपना देखा था, लेकिन आजादी के 70 वर्षों के बाद भी हम उनके सपनों को पूरा नहीं कर सके हैं. उपायुक्त ने उपस्थित लोगों से शौचालय का महत्व समझने की बात कही. कार्यक्रम में उपस्थित आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, एएनएम व जल सहिया आदि से गांवों मे लोगों को शौचालय का निर्माण कराने एवं उसका प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया.
जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने लातेहार जिला स्थापना दिवस की बधाई दी और जिले के विकास में सामूहिक भागीदारी निभाने की अपील की.
उप विकास आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने कहा कि जिला स्थापना के 16 वर्ष बीत गये और यह आंकलन का अवसर है. लातेहार जिला लगातार विकास की ओर अग्रसर है, इन 16 वर्षों में लातेहार ने कई उपलब्धि हासिल की है. मंच का संचालन आशीष टैगोर ने किया. कार्यक्रम में डीआरडीए निदेशक संजय कुमार भगत, अनुमंडल पदाधिकारी वरुण रंजन, सिविल सर्जन, मेसो परियोजना पदाधिकारी एवं शैल प्रभा कुजूर आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola