आंगनबाड़ी केंद्र में पुन: चुनाव की मांग पर दिया जांच का निर्देश

Updated at : 18 Mar 2017 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र में पुन: चुनाव की मांग पर दिया जांच का निर्देश

रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश लातेहार : समाहरणालय में आयोजित शुक्रवारीय जनता दरबार में उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता के निर्देश अपर समाहर्ता नेलसन एयोन बागे ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये ग्रामीणों की समस्या सुनी. उन्होंने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को उसके निदान के लिए अग्रसारित किया. सदर प्रखंड के बाजकुम निवासी […]

विज्ञापन
रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश
लातेहार : समाहरणालय में आयोजित शुक्रवारीय जनता दरबार में उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता के निर्देश अपर समाहर्ता नेलसन एयोन बागे ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये ग्रामीणों की समस्या सुनी. उन्होंने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को उसके निदान के लिए अग्रसारित किया.
सदर प्रखंड के बाजकुम निवासी प्रमोद कुमार यादव ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ऋण के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने के तीन माह बाद भी बैंक द्वारा लाभ नहीं मिलने की शिकायत की. अपर समाहर्ता ने अग्रणी बैंक प्रबंधक को नियमानुसार सहयोग करने का निर्देश दिया. शहर के करकट मुहल्ला निवासी तथा रौशनी महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य जबिना खातून ने लगभग 100 ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन सौंप कर उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिलाने की गुहार लगायी.
श्री बागे ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी शैल प्रभा कुजूर को प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई कर रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के बारियातू ग्राम निवासी रास बिहारी प्रसाद ने भूमि विवाद सुलझाने की मांग रखी. इसके लिए बालूमाथ अंचलाधिकारी को जांच कर मामले का समाधान करने का निर्देश दिया गया.
मनिका प्रखंड के विशुनबांध निवासी मंजू देवी ने आंगनबाड़ी केंद्र में पुन: चुनाव कराने की मांग पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. उपरोक्त मामलों के अलावा जनता दरबार में भूमि विवाद, जमीन का सीमाकंन, वृद्धा व नि:शक्तता पेंशन के भी मामलों की सुनवाई हुई. मौके पर जनसंपर्क विभाग की अमीना मौजूद थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola