रामगढ़ ने लातेहार को हराया

Updated at : 18 Mar 2017 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
रामगढ़ ने लातेहार को हराया

लातेहार ने 42.3 ओवर में बनाये 183 रन रामगढ़ के वाशिद बने मैन आॅफ द मैच लातेहार : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में लातेहार जिला खेल स्टेडियम में आयोजित रणधीर वर्मा सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे मैच में रामगढ़ ने लातेहार को 131 रनों से हराया. पहले टाॅस जीत कर बल्लेबाजी करने उतरी […]

विज्ञापन
लातेहार ने 42.3 ओवर में बनाये 183 रन
रामगढ़ के वाशिद बने मैन आॅफ द मैच
लातेहार : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में लातेहार जिला खेल स्टेडियम में आयोजित रणधीर वर्मा सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे मैच में रामगढ़ ने लातेहार को 131 रनों से हराया. पहले टाॅस जीत कर बल्लेबाजी करने उतरी रामगढ़ की टीम ने 48.4 ओवर में 314 रन बनाये.
टीम की ओर से शिवम त्रिपाठी ने मात्र 64 गेंद पर 11 चौका एवं दो छक्का लगा कर 72 रन बनाया. जबकि वासिद ने 49, आनंद ने 56, शाने-अली ने 27, पंकज कुमार महतो ने 29 व रजत ने 26 रनों का योगदान दिया. लातेहार की ओर से अभिनव ने पांच व अभिजीत ने तीन विकेट झटके. विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी लातेहार की टीम ने 42.3 ओवर में मात्र 183 रन ही बनाये. देवराज सरकार ने सर्वाधिक 45 रन बनाये. रमेश सोलंकी ने 23 तथा कुश कुमार झा ने 28 रनों का योगदान दिया.
रामगढ़ की ओर से वाशिद व सौरभ तिवारी ने तीन तीन विकेट झटके. रामगढ़ के वाशिद मैन आफ द मैच चुने गये. लातेहार जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव चंद्रप्रकाश सिंह ने पुरस्कार वितरण किया. मौके पर अनिल कुमार सिंह, बी गुप्ता, जेएससीए के पर्यवेक्षक संजीव गुप्ता, अंपायर सुबोध कुमार, इश्तियाक शेख व स्कोरर एसबी मिश्र उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola