ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ मिले
Updated at : 07 Mar 2017 8:20 AM (IST)
विज्ञापन

गारू (लातेहार) : जिला प्रशासन उग्रवाद प्रभावित ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है. इसलिए सरयू क्षेत्र में पांचवी बार ग्रामीणों के बीच जनता दरबार का आयोजन किया गया है. उक्त बातें उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने गारू प्रखंड के सर्वाधिक नक्सल प्रभावित सरयू के घासीटोला पंचायत स्थित अपग्रेड उच्च […]
विज्ञापन
गारू (लातेहार) : जिला प्रशासन उग्रवाद प्रभावित ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है. इसलिए सरयू क्षेत्र में पांचवी बार ग्रामीणों के बीच जनता दरबार का आयोजन किया गया है. उक्त बातें उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने गारू प्रखंड के सर्वाधिक नक्सल प्रभावित सरयू के घासीटोला पंचायत स्थित अपग्रेड उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित जनता दरबार में कही.
उपायुक्त ने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ गांव में रहनेवाले ग्रामीणों तक पहुंचे़ जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उन्होंने अधिकारियों को बराबर जनता दरबार लगाने का निर्देश दिया है.
उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य प्रशासन एवं ग्रामीण के बीच आपसी विश्वास कायम करना है़ ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान हो सके. उन्होंने कहा कि जनता के कार्यों मे कोताही बरतनेवाले अधिकारियों और कर्मचरियों को किसी भी स्थिति में बक्शा नहीं जायेगा. जनता दरबार में उपायुक्त दूर-दराज से आये प्रत्येक ग्रामीणों की समस्याओं से बारी-बारी अवगत हुये. ग्रामीण भी अपनी समस्या को खुलकर अधिकारियों के समक्ष रखा.
जनता दरबार में ग्रामीण महिला-पुरुषों ने वृद्धा पेंशन नहीं मिलने, राशन कार्ड नहीं होने के कारण जनवितरण से अनाज नहीं मिलने, एनपीसीसी से बने रोड निर्माण में मजदूरी भुगतान नहीं मिलने, जमीन का लगान रसीद नहीं कटने आदि समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया. इस अवसर पर डीडीसी अनिल कुमार, महुआडांड़ एसडीओ जगबंधु महथा, लातेहार एसडीएम वरुण कुमार, डीआरडीए निदेशक संजय भगत, डीएसइ मसूदी टुडू,जिला कल्याण पदाधिकारी कन्हैया चौबे, डीएसओ शैल प्रभा कुजूर, बीडीओ देवराम भगत,बीस सूत्री अध्यक्ष मंगल उरांव, थाना प्रभारी नागेंद्र प्रसाद सिन्हा,लातेहार एसडीपीओ शजीबुर रहमान, सीआरपीएफ के कुमार ओमप्रकाश, समेत कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे. जनता दरबार में सरयू, घासीटोला मुकुंदपुर, पीरी, धांगरटोला, लुहुरटांड़, हेसाग, बंदुआ, चोरहा समेत दर्जनों गांव के लोग पहुंचे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




