बीपीओ की मौत

Updated at : 01 Mar 2017 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
बीपीओ की मौत

सतबरवा. ओपी क्षेत्र के मेदिनीनगर-बरवाडीह मुख्य मार्ग पर डीएवी इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप सड़क दुर्घटना में अभिषेक कुमार( 27 )वर्ष की मौत हो गयी. बताया जाता है कि अभिषेक कुमार अपने ससुराल जा रहा था. इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया. जिसके कारण उनकी मौत घटनास्थल पर […]

विज्ञापन
सतबरवा. ओपी क्षेत्र के मेदिनीनगर-बरवाडीह मुख्य मार्ग पर डीएवी इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप सड़क दुर्घटना में अभिषेक कुमार( 27 )वर्ष की मौत हो गयी. बताया जाता है कि अभिषेक कुमार अपने ससुराल जा रहा था. इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया. जिसके कारण उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. बताया जाता है कि मृतक अभिषेक कुमार लातेहार में शिक्षा विभाग में बीपीओ पद पर कार्यरत था .
घटना सोमवार की रात्रि लगभग 8:00 बजे की बतायी जाती है. सतबरवा ओपी पुलिस मृतक के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया है. मृतक अभिषेक कुमार लेस्लीगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola