जाति आधारित राजनीति का लगाया आरोप

Updated at : 12 Jan 2017 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
जाति आधारित राजनीति का लगाया आरोप

लातेहार : वरीय भाजपायी एवं जिला 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति सदस्य महेंद्र वैद्य ने भाजपा जिला अध्यक्ष लाल अमीत नाथ शाहदेव पर अगड़ी और पिछड़ी की राजनीति करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जब से उन्होंने जिला अध्यक्ष का पद संभाला है तभी से विवादों घिरे हैं. वह हमेशा जातिगत आधार पर […]

विज्ञापन

लातेहार : वरीय भाजपायी एवं जिला 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति सदस्य महेंद्र वैद्य ने भाजपा जिला अध्यक्ष लाल अमीत नाथ शाहदेव पर अगड़ी और पिछड़ी की राजनीति करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जब से उन्होंने जिला अध्यक्ष का पद संभाला है तभी से विवादों घिरे हैं. वह हमेशा जातिगत आधार पर राजनीति करने एवं वरीय भाजपा कार्यकर्ताओं को दरकिनार करने में व्यस्त रहे हैं.

उन्होंने कहा कि लातेहार जिला वैश्य बहुल क्षेत्र है जबकि श्री शाहदेव की नयी जिला कार्यकारिणी समिति में किसी भी वैश्य को सम्मान जनक पद नहीं दिया गया है. जिला अध्यक्ष की अकुशलता व अकर्मण्यता के कारण ही विधानसभा चुनाव में यहां भाजपा की हार हुई थी. यहां तक कि जिला अध्यक्ष श्री शाहदेव अपने बूथ में भाजपा को बढ़त नहीं दिला पाये थे. अगर यही परिस्थिति रही तो आगामी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की यही हाल होगा. श्री वैद्य ने प्रदेश भाजपा कमेटी से श्री शाहदेव को पदच्यूत करने पर विचार करने का आग्रह किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola