रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा सुदृढ़ करने की मांग

झारखंड विकास संघर्ष समिति ने स्टेशन प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन लातेहार : झारखंड विकास संघर्ष समिति, लातेहार ने रेलमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन लातेहार रेलवे स्टेशन प्रबंधक को सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि लातेहार रेलवे स्टेशन घोर उपेक्षा का शिकार है. समिति के जिला संयोजक रवि कुमार डे एवं मुरली प्रसाद ने कहा […]
झारखंड विकास संघर्ष समिति ने स्टेशन प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
लातेहार : झारखंड विकास संघर्ष समिति, लातेहार ने रेलमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन लातेहार रेलवे स्टेशन प्रबंधक को सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि लातेहार रेलवे स्टेशन घोर उपेक्षा का शिकार है. समिति के जिला संयोजक रवि कुमार डे एवं मुरली प्रसाद ने कहा कि लातेहार रेलवे स्टेशन में किसी प्रकार की यात्री सुविधा उपलब्ध नहीं है. ज्ञापन में यात्री सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन के उस पार चहारदीवारी का निर्माण करने, फुट ओवर ब्रिज की लंबाई उत्तर दिशा से दक्षिण दिशा की ओर बढ़ाने, प्लेटफार्म नंबर दो एवं तीन की ऊंचाई बढ़ाने, पेयजल व बिजली की समुचित व्यवस्था करने की मांग की गयी है.
इसके अलावा हटिया चोपन एक्सप्रेस प्रतिदिन चलाने, कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस का ठहराव करने, पार्क बनवाने, त्रिवेणी लिंक एक्सप्रेस और बरवाडीह चोपन चुनार ट्रेन का परिचालन लातेहार तक करने की मांग की गयी. ज्ञापन सौंपने वालों में रवि कुमार डे, मुरली प्रसाद, नरेश पाठक, सुदामा प्रसाद गुप्ता, शंकर बैठा, मोहर सिंह यादव शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




