आठ एकड़ में लगी पोस्ते की फसल नष्ट की

Updated at : 10 Jan 2017 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
आठ एकड़ में लगी पोस्ते की फसल नष्ट की

बालूमाथ : बालूमाथ पुलिस इंस्पेक्टर हरीशचंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सोमवार को बालूमाथ थाना क्षेत्र के बालूकपड़दार, चंदली, नावाडीह, सलेहपुर गांव में छापामारी अभियान चलाकर आठ एकड़ में लगी पोस्ते की फसल नष्ट की. बालूमाथ थाना प्रभारी नंदकिशोर प्रसाद ने बताया कि एसपी अनूप बिरथरे के निर्देश पर कार्रवाई की गयी है. जिस […]

विज्ञापन
बालूमाथ : बालूमाथ पुलिस इंस्पेक्टर हरीशचंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सोमवार को बालूमाथ थाना क्षेत्र के बालूकपड़दार, चंदली, नावाडीह, सलेहपुर गांव में छापामारी अभियान चलाकर आठ एकड़ में लगी पोस्ते की फसल नष्ट की. बालूमाथ थाना प्रभारी नंदकिशोर प्रसाद ने बताया कि एसपी अनूप बिरथरे के निर्देश पर कार्रवाई की गयी है. जिस भूमि में पोस्ते की फसल लगायी गयी थी वह भूमि वन विभाग या रैयती कि इसकी जांच की जा रही है.
लगभग एक दर्जन लोगों का नाम पोस्ते की खेती करने में आया है जिसका सत्यापन कर दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. थाना प्रभारी ने कहा कि जिस गांव में पोस्ते की फसल लगायी गयी है और वहां के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व सरकारी कर्मी इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें. ऐसा नहीं करने पर ये लोग भी कानूनी रूप से जिम्मेवार माने जायेंगे. इस छापामारी अभियान में एसआइ राकेश मुंडा, एएसआइ मोहन उरांव, सुमित कुमार, जिला बल व झारखंड जगुआर के कई जवान शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola