सैनिकों की देन है कि चैन की नींद सोते हैं हम

Updated at : 09 Jan 2017 12:30 AM (IST)
विज्ञापन
सैनिकों की देन है कि चैन की नींद सोते हैं हम

बरवाडीह : बरवाडीह के रेलवे क्लब में शहीदों के सम्मान में रविवार को उत्कृष्ट सेवा सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. अपना अधिकार अपना सम्मान के बैनर तले बरवाडीह मुखिया सुनीता टोप्पो की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया गया. उदघाटन सांसद सुनील कुमार सिंह, विधायक हरिकृष्ण सिंह, जीप अध्यक्ष सुनीता कुमारी, सीओ […]

विज्ञापन
बरवाडीह : बरवाडीह के रेलवे क्लब में शहीदों के सम्मान में रविवार को उत्कृष्ट सेवा सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. अपना अधिकार अपना सम्मान के बैनर तले बरवाडीह मुखिया सुनीता टोप्पो की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया गया.
उदघाटन सांसद सुनील कुमार सिंह, विधायक हरिकृष्ण सिंह, जीप अध्यक्ष सुनीता कुमारी, सीओ राकेश सहाय ने किया. सांसद सुनील सिंह ने कहा कि आज हम चैन का नींद सोते हैं तो वो हमारे देश के सैनिकों की देन है. सैनिक अपनी जान को हथेली पर लेकर सरहद पर व जंगलों में दुश्मनों से लड़ते हैं. वह उन सैनिकों को नमन करते हैं.
विधायक हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि वह उन शहीदों को कोटि- कोटि नमन करते हैं, जिन्होंने देश के लिए लड़ते-लड़ते अपनी जान दे दी और जो सरहद पर देश की सुरक्षा के लिए लगे हुए हैं. विधायक ने वर्ष 2016 में शिक्षा व उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी धन्यवाद दिया.
वहीं कार्यक्रम का संचालन शशि शेखर ने किया. मौके पर सीआरपीएफ 112वीं कंपनी के कमांडेंट संजय कुमार, कमांडेंट जय प्रताप सिंह, झारखंड शिक्षा संघ के कोऑर्डिनेटर परशुराम तिवारी, भाजपा पलामू उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, लातेहार जिला के सांसद प्रतिनिधि मुकेश पांडेय, इसीआरकेयू के केंद्रीय माह सचिव संतोष तिवारी, बीस सूत्री अध्यक्ष इकबाल सिंह, जयवर्धन सिंह, ईश्वरी सिंह, अजय कुमार पांडेय, मुन्ना गुप्ता, एसएस यादव, मंच के सदस्य मयंक विश्वकर्मा, मनीषसिंह, दिलीप सिंह यादव, इंदुभूषण सिन्हा, सुबोध सोनी, फिरोज अहमद आदि मौजूद थे.
150 लोगों को किया गया सम्मानित : वर्ष 2016 में उत्तीर्ण शिक्षा, खेल, समाज सेवा एवं अन्य उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र एवं अन्य पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola