उत्कृष्ट कार्य के लिए जवान हुए सम्मानित

Updated at : 09 Jan 2017 12:30 AM (IST)
विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्य के लिए जवान हुए सम्मानित

मनिका : लातेहार पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार बिरथरे ने डीएसपी मंगल सिंह जामुदा के साथ मनिका थाना के पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया. मनिका थाना क्षेत्र के बरवैया के बखारटोला जंगल से 106 बम बरामद कर माओवादियों को भारी नुकसान पहुंचाने व मनिका थाना क्षेत्र के कुई गांव […]

विज्ञापन
मनिका : लातेहार पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार बिरथरे ने डीएसपी मंगल सिंह जामुदा के साथ मनिका थाना के पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया.
मनिका थाना क्षेत्र के बरवैया के बखारटोला जंगल से 106 बम बरामद कर माओवादियों को भारी नुकसान पहुंचाने व मनिका थाना क्षेत्र के कुई गांव निवासी विनोद साव की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार देकर अधिकारियों और जवानों का हौसला बढ़ाया है. सम्मानित किये गये पुलिसकर्मियों में डीएसपी मंगल सिंह जामुदा, थाना प्रभारी योगेंद्र पासवान, एसआइ सुभाष पासवान, हरनारण साह, एएसआइ महेंद्रनाथ शर्मा, हवलदार गौरीशंकर यादव, आरक्षी निरंजन चौधरी, कृष्णा गोदसोरा, उमापद महतो शामिल हैं. एसपी श्री बिरथरे ने सभी को पांच–पांच सौ रुपये नकद राशि पुरस्कार स्वरूप दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola