देश में अमन व शांति बनाये रखने की जरूरत: नूमान
Updated at : 09 Jan 2017 12:29 AM (IST)
विज्ञापन

मसजिद निर्माण में लोगों ने किया श्रमदान लातेहार : शहर के रेलवे स्टेशन क्षेत्र स्थित जमीर मुहल्ला में इत्तेहाद-ए-उम्मत कमेटी के तत्वावधान में आठ जनवरी को मसजिद-ए-मौला अली की छत ढलाई के अवसर पर मिलाद-ए-शरीफ का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पीर-ए-तरीकत नूमान अख्तर (मुजफ्फरपुर) बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. श्री अख्तर ने कहा कि […]
विज्ञापन
मसजिद निर्माण में लोगों ने किया श्रमदान
लातेहार : शहर के रेलवे स्टेशन क्षेत्र स्थित जमीर मुहल्ला में इत्तेहाद-ए-उम्मत कमेटी के तत्वावधान में आठ जनवरी को मसजिद-ए-मौला अली की छत ढलाई के अवसर पर मिलाद-ए-शरीफ का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पीर-ए-तरीकत नूमान अख्तर (मुजफ्फरपुर) बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. श्री अख्तर ने कहा कि अल्लाह के घर बनाने के लिए दोनों हाथों से दान करें. दान देने से समृद्धि आती है. भारत एक ऐसा देश है, जहां सभी धर्म व संप्रदाय के लोग आपसी भाईचारे एवं शांति के साथ रहते हैं. हमें देश में अमन व शांति बनाये रखने की जरूरत है. मौके पर बोकारो से आये अरशादुल कादरी ने कहा कि अल्लाह हमें नेकी करने का पैगाम देता है. हर धर्म हमें नेकी व परोपकार के रास्ते पर चलने का संदेश देता है.
मौके पर डुरूआ के मौलाना सफीउल्लाह मजीद, कमेटी के सदर आजाद खां, नायक सदर नफीश अहमद, सचिव नसीर अंसारी (बाबू मिस्त्री), नाहिद, क्यूम, गुड्डू, जानिस अहमद, मिन्हाज सौदागर, क्यामुद्दीन अंसारी, जुनैद अंसारी, सद्दाम खान, शहजाद अंसारी, शाहबाज खान, वशीम, सद्दाम, फून्नू आदि थे. कार्यक्रम के बाद डुरूआ व रेलवे स्टेशन क्षेत्र के लोगों ने श्रमदान किया. मसजिद निर्माण में नसीर अंसारी (बाबु मिस्त्री) ने 52 हजार, मिन्हाज सौदागर ने 51 हजार, माहताब आलम ने 15 हजार व मुर्तुजा अंसारी ने 11 हजार रुपये दान दिये. सदर आजाद खान ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान दो लाख रुपये एकत्रित हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




