महिलाएं समाज की निर्माता होती हैं : श्रवण
Updated at : 03 Jan 2017 7:54 AM (IST)
विज्ञापन

नववर्ष पर रौनियार समाज ने मनाया मिलन समारोह बालूमाथ : बालूमाथ होटल प्रतीक्षा में नव वर्ष के अवसर पर रौनियार समाज की ओर से मिलन समारोह आयोजित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर रौनियार समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण प्रसाद ने कहा कि महिलाएं समाज की निर्माता होती हैं. आज हमारे देश […]
विज्ञापन
नववर्ष पर रौनियार समाज ने मनाया मिलन समारोह
बालूमाथ : बालूमाथ होटल प्रतीक्षा में नव वर्ष के अवसर पर रौनियार समाज की ओर से मिलन समारोह आयोजित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर रौनियार समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण प्रसाद ने कहा कि महिलाएं समाज की निर्माता होती हैं. आज हमारे देश के अधिकांश लोग अपनी सांस्कृति को भूलते जा रहे हैं और पश्चिमी सभ्यता को अपना रहे हैं, जो समाज व देश हित के लिए अच्छा संकेत नहीं है.
आने वाले पीढ़ियों को अपनी संस्कृति के साथ साथ सामाजिक सभ्यता को अपनाने की जरूरत है. प्रदेश महासचिव विनोद बिहारी गुप्ता ने कहा कि आज हमारे समाज के अधिकांश लोग शिक्षा के अभाव के कारण उचित सफलता हासिल नहीं कर पा रहे हैं. जरूरत है शिक्षा पर जोर देकर समाज को आगे बढ़ाने की.
छोटे छोटे बच्चों ने मैया यशोदा, रघुपति राघव राजा राम, हम होंगे हिंदुस्तानी समेत कई गानों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया. वहीं प्रदेश सदस्य संजय प्रसाद गुप्ता, नरेश गुप्ता, दिलीप गुप्ता, अमर गुप्ता, अरुण गुप्ता, सौम्यकांत गुप्ता, सीमा कुमारी, कल्याणी कुमारी समेत कई लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये.
मंच का संचालन शिवकांत गुप्ता ने किया. इससे पूर्वसमाज के प्रतिष्ठित लोगों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस अवसर पर आनंदी प्रसाद गुप्ता, केदार गुप्ता, कृष्णकांत गुप्ता, निरंजन गुप्ता, महेन्द्र गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, संजय प्रसाद गुप्ता, सुनिता देवी, राजश्री गुप्ता, संगीता गुप्ता समेत कई लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




