लूटी गयी मोटर साइकल के साथ एक गिरफ्तार

Updated at : 31 Dec 2016 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
लूटी गयी मोटर साइकल के साथ एक गिरफ्तार

बरवाडीह : बरवाडीह पूलिस ने लूट की दो मोटर साइकल बरामद करते हुए लूटपाट गिरोह के एक सदस्य को गिरफतार किया है. मुख्य आरोपी अंजित सिंह की पुलिस को तालाश है. बरवाडीह थाना परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए बरवाडीह एसडीपीओ मंगल सिंह जमुदा व थाना प्रभारी रतन सिंह ने बताया कि लातेहार पुलिस […]

विज्ञापन

बरवाडीह : बरवाडीह पूलिस ने लूट की दो मोटर साइकल बरामद करते हुए लूटपाट गिरोह के एक सदस्य को गिरफतार किया है. मुख्य आरोपी अंजित सिंह की पुलिस को तालाश है. बरवाडीह थाना परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए बरवाडीह एसडीपीओ मंगल सिंह जमुदा व थाना प्रभारी रतन सिंह ने बताया कि लातेहार पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे के निर्देश पर छापामारी की गयी. सूचना मिली थी कि लूटपाट की मोटरसाइकिल बेचने वाले गिरोह बरवाडीह क्षेत्र में सक्रिय हो रहे है.

एसडीपीओ मंगल सिंह जमुदा के नेतृत्व व थाना प्रभारी रतन सिंह के नेतृत्व में छापामारी दल गठन कर एसआइ एके पांडेय व विश्वनाथ राम व पुलिस बल ने छेंचा क्षेत्र हौरीलोग ग्राम में मंटू सिंह उर्फ किशन सिंह (पिता सुरेंद्र सिंह) को गिरफतार किया. इस व्यक्ति के शिनाख्त पर लूट की दो मोटरसाइकिल बरामद की गयी. एक मोटरसाइकिल को चपरी ग्राम के करण राम के यहां से और दूसरी मोटरसाइकिल हौरीलौग गांव से बरामद किया गया. एसडीपीओ व थाना प्रभारी ने बताया की गलत कागजात बनाकर कर मोटर साइकिल बेचा जाता था. वार्ता में एएसआई विश्वनाथ राम, एसआई एके पांडेय व अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

बिना पूलिस को सूचना दिए पुराने वाहन नहीं खरीदें : एसडीपीओ

प्रेस वार्ता में एसडीपीओ ने कहा कि पुराने वाहन खरीदने से पहले पूरी जांच पड़ताल कर ले और इसकी सूचना तत्काल पूलिस को दे. गलत कागजात बनाकर वाहन बिक्री किया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola