पत्थर उत्खनन पट्टा रद्द करने की मांग
Updated at : 28 Dec 2016 7:44 AM (IST)
विज्ञापन

लातेहार : मंगलवरीय जनता दरबार में उप विकास आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये ग्रामीणों की शिकायतों को सुना उसके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया. बारीखाफ के ग्रामीणों ने लीज पर पत्थर उत्खनन पट्टा को रद्द करने की मांग की. इस पर उप विकास आयुक्त ने […]
विज्ञापन
लातेहार : मंगलवरीय जनता दरबार में उप विकास आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये ग्रामीणों की शिकायतों को सुना उसके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया.
बारीखाफ के ग्रामीणों ने लीज पर पत्थर उत्खनन पट्टा को रद्द करने की मांग की. इस पर उप विकास आयुक्त ने एसडीएम एवं जिला खनन पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बालूमाथ के टमटम टोला निवासी तुलसी साव ने अपनी जमीन का सीमांकन कराने की मांग की. मनिका प्रखंड के जान्हो ग्राम निवासियों ने वनाधिकार पट्टा वितरण में अनियमितता की शिकायत की.
इस पर डीडीसी श्री सिंह ने एसडीएम को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. ग्राम बरवैया कला के निवासियों ने आंगनबाड़ी केंद्र का भवन बनाने की मांग की. मतकोमा के ग्रामीणों ने गैरमजरूआ जमीन पर अवैध निर्माण कर दिये जाने की शिकायत की. इस पर अंचलाधिकारी बारियातू को जांच कर प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया गया.
हेरहंज प्रखंड के करनदाग टोला के ग्रामीणों ने उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लेने का मामला प्रस्तुत किया.उप विकास आयुक्त ने अंचलाधिकारी हेरहंज को जांच का आदेश दिया. जनता दरबार में जिला आपूर्ति पदाधिकारी शैल प्रभा कुजूर, को जन वितरण प्रणाली से संबंधित आवेदनों का निष्पादन करने का निर्देश उप विकास आयुक्त ने दिया. सदर प्रखंड के जालिम ग्राम के ग्रामीणों ने बंद पड़े मध्यम सिंचाई योजनाओं को चालू कराने की मांग की. उप विकास आयुक्त ने लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता को स्थल भ्रमण कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में जिला जन संपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बाड़ा मुख्य रूप से उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




