मोटर जलने से चार दिन से जलापूर्ति नहीं, हाहाकार

Updated at : 22 Dec 2016 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
मोटर जलने से चार दिन से जलापूर्ति नहीं, हाहाकार

पहले रांची भेज कर बनवाया गया था मोटर लातेहार :शहर में पिछले चार दिन से जलापूर्ति ठप है. जलापूर्ति नहीं होने से शहर में हाहाकार मचा है.अधिकांश क्षेत्रों में सिर्फ सप्लाई से ही पानी की व्यवस्था है. सरकारी क्वार्टरों में सप्लाई के अलावा कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है. बताया जाता है कि अक्सर मोटर जलने […]

विज्ञापन
पहले रांची भेज कर बनवाया गया था मोटर
लातेहार :शहर में पिछले चार दिन से जलापूर्ति ठप है. जलापूर्ति नहीं होने से शहर में हाहाकार मचा है.अधिकांश क्षेत्रों में सिर्फ सप्लाई से ही पानी की व्यवस्था है. सरकारी क्वार्टरों में सप्लाई के अलावा कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है. बताया जाता है कि अक्सर मोटर जलने के कारण शहरों में जलापूर्ति सेवा ठप रहती है. नगर पंचायत कार्यालय द्वारा जलापूर्ति मद में 150 रुपये से 300 रुपये तक प्रति कनेक्शन जल कर वसूली जाती है, लेकिन सुविधा के नाम पर महीना में कई दिनों तक जलापूर्ति नहीं हो पाती है. पिछले चार दिन से जलापूर्ति नहीं होने के बारे में नगर पंचायत कर्मियों का कहना है कि मोटर जल गया है. पिछली बार रांची से बना कर लाया गया था. जलापूर्ति के अभाव में लोगों को पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola